Sunday, 21 August 2016

वृत्त

जीवन एक वृत्त है।
वृत्तों की परिक्रमा करते
बीतता है जीवन।
एक वृत्त की परिक्रमा
पूर्ण होने पर
वह वृत्त खुल जाता है
एक सीधी राह
बन जाता है।

परिक्रमा

एक चींटी ने
एक घेरे की परिक्रमा की
और बोली -
कितनी सीधी राह है!