कितने असंवेदनशील हैं कुछ लोग.. रास्ता पूछने के लिए अभी कुछ बोला ही नहीं था कि उन्होंने "नहीं मालूम" की गर्दन हिला दी। यह शायद वे लोग हैं जो व्हाट्सएप पर आपके गुड मॉर्निंग-गुड इवनिंग का भी कोई जवाब नहीं देते। दूसरी ओर कुछ लोग कोई जवाब न पाकर फिर गुड-नाइट का मैसेज भेज देते हैं। कुछ लोगों का तो रात तक ही "गुड-मॉर्निंग" चलता रहता है। थोड़ा-बहुत बुरा तो मुझे भी लगता है जब कोई 'रेसिप्रॉकेट' नहीं करता। अब कोई अनिवार्यता तो है नहीं कि दूसरा जवाब दे ही या पूछा गया रास्ता बताए ही। हां, ऐसे दोस्तों के लिए मैंने खुद को थोड़ा बदल लिया है। अब गुड-मॉर्निंग की जगह मैं उन्हें मात्र एक बिंदु (डॉट) भेजता हूं। मजे की बात, वे उसे देख भी लेते हैं, पर कोई कुछ पूछता ही नहीं कि मैं कह सकूं - Good Morning के 'आई' की बिंदी है!
No comments:
Post a Comment