Tuesday, 22 October 2019
सरजी-कल-स्ट्राइक
Thursday, 10 October 2019
.
I don't know about your horror videos.. one should refrain from such things.. existence of ghosts is different issue.. when a hollywood movie *The Exorcist* was released, it was claimed that none could see it alone in the theatre for which big prizes were announced.. even an ambulance was used to be parked outside.. it shows clearly there are no ghosts present in the theatre.. one is just seeing the movie on screen.. even then, he could be fainted.. shows strength of one's mind and heart.. as the screen-effect make us weak and fearful; similarly, belief in God and its ritual fill our heart with positive vibrations to fight against negativity.. follow this way pls!
Monday, 7 October 2019
बॉम्बे इंजन
'बॉम्बे इंजन'!
सन 1960 में पिता जी करनाल रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू थे, बड़े भैया चंदौसी में तार बाबू की ट्रेनिंग कर रहे थे.. मैं तब रेलवे क्वार्टर के बाहर खड़ा आती-जाती रेलगाड़ियां देखता रहता। 'फ्लाइंग एक्सप्रेस' तब वहां नहीं रुकती थी। हम सब बच्चे इसकी तेज रफ्तार से बहुत डरते थे। पता नहीं क्यों इसके गोलमटोल इंजिन को हम 'बॉम्बे इंजन' कहते थे। अक्सर एक आर्मी ट्रक उधर से गुजरता। हम बच्चों के हाथ हिलाने पर वह रुक जाता। कुछ जवान हमें उसमें बिठाते और पास ही रेलवे फाटक पर उतार देते। हम वहां से वापस घर भाग आते। फाटक बंद होने पर समझ जाते कि कोई रेलगाड़ी आएगी -- उसकी प्रतीक्षा करते और 'बाय' करते। एक बार पिता जी को दफ्तर के जरूरी काम से लखनऊ जाना था। किसी गाड़ी का समय नहीं था। एक अकेला इंजन जा रहा था। वह उसीमें चले गए थे। ऐसी अजीब बात तो याद रहेगी ही। जाते हुए उन्होंने प्लेटफॉर्म के स्टाल से मुझे एक आने का एक केक भी दिलाया था। और लौटने पर मेरे लिए एक ट्रायसिकल भी लाए थे। करनाल से हम पटियाला चले गए थे और 1965 में दिल्ली आए। करनाल होते हुए पटियाला घूम आने का बहुत मन है।
Wednesday, 4 September 2019
आओ लकीर पीटें!
आओ लकीर पीटें (बुद्धिजीवी बनें!)
सांप तो कभी का जा चुका। आओ हम लकीर ही पीट लें -- कहां से आया, कैसे आया, कहां गया। कोई दूरदर्शी ही किसी संभावित खतरे की बात कहता है। कुछ उस से निपटने की तैयारी भी करते हैं। पर एक बड़ा वर्ग तो कुछ हो जाने पर ही अपनी 'फीड बैक' देता है। यह कौनसा आसान काम है। उसके लिए लकीर पीटनी पड़ती है। ऐसे ही थोड़े कोई बुद्धिजीवी का दर्जा हासिल कर लेता है। ऐसे लोग तो हमें जरा नहीं सुहाते जो कहते हैं "अब लकीर पीटने से क्या फायदा"। ऐसे लोग ही बुद्धिजीवियों की दुकान, सम्मेलन, गोष्ठियां, कॉफी हाउस की 'वर्क शॉप' आदि बंद कराना चाहते हैं। वे भूल जाते हैं कि नवनिर्माण उनकी 'फीड बैक' पर ही तो होगा। एक तरह से सारा संचारतंत्र बुद्धिजीवियों की इस विचारशिला पर ही टिका है। बरसों पहले रेडियो पर एक प्रोग्राम भी आता था "आओ तबसरा करें"। अर्थात जो हो गया उसका लेखा-जोखा रखें। पूर्व चेतावनी देने वाली दूरदर्शिता अब कहां। 'यूरेका' 'यूरेका' चिल्लाता नवीनता का संदेश लिए हुए अब कौन भागता है!
आधुनिक आर्किमिडीज़!
Wednesday, 28 August 2019
अर्जित आशीर्वाद
'अर्जित' आशीर्वाद!
कमंडल में पांच-दस का नोट डाल कर, लगता है, 'खुश रहो' का आशीर्वाद खरीद लिया; 'अर्न' नहीं किया -- काम-से-कम इतना तो हमें करना ही चाहिए। बरसों पुरानी यह परंपरा भी हमने उन्हें समझा-बुझा कर तोड़ दी कि अब तक हम उनसे पूछते रहे 'फलां काम कब बनेगा' आदि; अब वे अपनी कोई समस्या लेकर आएं और हमें कुछ करने का अवसर दें। तभी हम उनका आशीर्वाद सही अर्थ में ग्रहण कर पाएंगे। कुछ ने मज़ाक समझा, कुछ ने 'कॉस्ट कटिंग' (कि 1100 की पेंशन में तो बस-मेट्रो का ही पूरा पड़ता होगा)।। अंततः आज एकादशी वाले पंडित जी आ ही गए, नए अंदाज़ में, बिना कमंडल - 'सोचा, आज हम अपनी समस्या का हल आपसे पूछ ही लें।' हम भी उनके आगमन से अनुगृहीत हुए। कंसलटेंट होने की-सी फीलिंग अलग आई। आमने-सामने बैठ कर बोले: 'मंदिर का निर्माण कराने की इच्छा है, रूकावटें बहुत आ रही हैं, क्या करें?' हमने समझाया: 'क्यों भगवान जी को एक जगह स्थापित कर रहे हैं। मोबिलिटी का ज़माना है। उन्हें पालकी, बग्घी में घुमाइए। जो लोग मंदिर नहीं जा पाते, उन्हें भी अपनी बालकनी से दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।' ..हमारी पीठ थपथपा कर बोले: आज यह आपका "अर्जित" आशीर्वाद है! (ठीक नहीं चल रही हमारी सेकंड इनिंग्स?)
शुभ यात्रा!
आपकी यात्रा शुभ हो!
कभी दिल्ली दिल-वालों-की कही जाती थी; अब संवेदनहीन है। कहीं कोई एक्सीडेंट हो जाए.. कोई गिरा पड़ा हो.. कोई मदद को नहीं रुकता। पुलिस को भी सामान्यतः कोई कॉल नहीं करता कि बेवजह उससे भी पूछताछ होगी। बड़ी-बड़ी सड़कें जरूर हैं, पर लोगों की ईगो उससे भी बड़ी है। "तेरी कार मेरी से आगे क्यों" - ओवरटेकिंग, रोड रेज, जरा 'टच' होने पर लड़ाई-झगड़े आम बात है। ठगी के नए-नए तरीके सामने आते हैं: खिड़की पर ठक-ठक कर कोई कहेगा, आपका टायर पंक्चर है.. नोट गिर गया है.. और आपके उतरने ही सीट पर रखा बैग गायब। इसका नाम ही 'ठक-ठक गैंग' है। लिफ्ट लेने के बहाने, लूट कोई बड़ी बात नहीं, चाहे लिफ्ट मांगने वाली लड़की ही हो। बैंक तक कैश लाना ले जाना, बैंक में ही कैश गिनना, एटीएम से पैसे निकालना भी कई जगह सेफ नहीं। घर पर काम करने वाले वर्कर्स भी अपनी पहचान के होने जरूरी हैं। छोटे बच्चों को किसी भी अंकल/आंटी के सहारे छोड़ना खतरे से खाली नहीं। सबसे बड़ा खतरा है अकेले होते हुए किसी कूरियर/वर्कर आदि के लिए घर का दरवाजा खोल देना। अभी एक खबर थी: फेसबुक से किसी छोटी लड़की की फोटो निकाल कोई अंकल बन उसके स्कूल उसे लेने पहुंच गया था। किसी अकेले बच्चे या महिला को कोई अकारण किसी का एक्सीडेंट हो जाने की झूठी खबर देकर साथ चलने को कहता है। यहां-वहां नौकरी दिलाने के झांसे देना एक आम बात है। रेलवे स्टेशन, बसअड्डे आदि से ऑटो, टैक्सी लेना भी भारी पड़ जाता है। यदि ऑटो वाला रास्ते से कोई दूसरी सवारी बिठाए या शेयरिंग के नाम पर उसमें पहले ही कोई बैठा हो तो बेहतर है, उसमें न बैठें। अपने कहीं आने-जाने की जानकारी किसी परिचित को जरूर दें। रास्ते में भी फोन पर किसी जानकार से अपने ऑटो आदि में होने की बात करते रहें (चाहे आप ऐसी बात करने का नाटक ही करें) ताकि ड्राइवर कोई दुस्साहस न कर सके। आप इस शहर में एकदम अनजान हैं, ऐसा जाहिर न होने दें। ज्वेलरी न पहनें, नकली भी नहीं। मोबाइल, पर्स आदि कस कर पकड़े रहें। किसी अनुचित बात पर ऊंची आवाज में बोलें ताकि अन्य लोग सुन सकें। स्वयं पर विश्वास रखें।
Monday, 26 August 2019
"फ्लाइंग-वो"
"फ्लाइंग-वो"!
😘
फेसबुक पर पहले "लाइक" के अतिरिक्त कोई अन्य ऑप्शन था ही नहीं। जब कोई किसी दुर्घटना आदि की पोस्ट शेयर करता था तो उसे "लाइक" करते हुए बहुत अटपटा लगता था। मन तो यही कहना चाहता था कि हम आपका दुःख शेयर करते हैं, किन्तु "लाइक" की इमोजी सही भावार्थ व्यक्त नहीं करती थी। इस आशय की मेल हम मार्क ज़करबर्ग को भेजते थे। कई लोगों के ऐसे प्रयास का ही यह परिणाम था कि फेसबुक पर प्रतिक्रिया के अन्य विकल्प स्वरूप कई स्माइली सामने आईं। इनमें कई प्रेम की प्रतीक व चुम्बन आदि दर्शाती हैं। विदेशों में जहां यह एक सामान्य बात है, वहीं हमारे देश में ऐसी कुछ स्माइली चोरी-छुपे इस्तेमाल में लाई जाती हैं। राजन और विनीता एक-दूसरे को चाहते तो थे लेकिन उम्र में काफी अंतर था जो दोनों में एक अपराध भावना उत्पन्न करता था। यह तो दोनों को ही स्पष्ट था कि यह स्माइली एक इमेज मात्र है, फिर भी राजन बार-बार विनीता को एक बार वह स्माइली भेजने को कहता। अंततः एक बार विनीता ने वह 'फ्लाइंग किस' राजन को भेजी तो वह सामान्य हुआ.. नहीं तो उसने ठान लिया था कि यदि विनीता उससे सहज नहीं है तो वह उसे फ्रेंड लिस्ट से हटा देगा। एक और जगह तो इस 'फ्लाइंग किस' ने कहर ही बरपा दिया। लड़की के सिरहाने रखा मोबाइल मां के हाथ लग गया और उन्होंने फ्लाइंग "वो" (यहां खुलेआम 'कि$' की बातें नहीं करते) की गिनती कर ली कि कितनों को भेजी हैं। .. और फिर दे-दना-दन.. "बताओ, सत्तर को भेज चुकी फ्लाइंग-वो!" बात पड़ोस वाली दादी अम्मा तक पहुंची तो बुदबुदाईं, "इसीलिए इतने मोटे-मोटे होंठ हो रखें हैं मरी के!" एक ने और आग में घी डाला, "आजकल तो शादी से पहले लड़के वाले भी पूछ लेवैं कि कितनों को कर चुकी फ्लाइंग-वो!" .. बात धीरे-धीरे पिया के यहां भी पहुंची। "तेरा मोबाइल भी तकिये के नीचे रहता है.. गिनूं या खुद बताएगी?" मां ने पूछा तो डर कर पिया के मुंह से निकल गया, "बस, पचास, दो महीने में!" और जवाब में एक चपेट!.. पिया ने अपना बचाव किया, "फ्लाइंग-वो किसी फ्रेंड को थोड़ी, मैं तो उसकी लिखी गीता-रामायण की पोस्ट को देती हूं.. मेरी तो प्रोफाइल में भी शक्ल नहीं दिखती.. व्हाट्सएप पर भी राधा-कृष्ण की तस्वीर है।" बेटी की समझदारी पर मां ऐसे मुस्करायी मानो कह रही हों: "जा, सिमरन, जा -- कर ले अपनी सेंचुरी पूरी!"
()यह पढ़कर मिसेज ज़करबर्ग की प्रतिक्रिया: 🤦♀()