रिटायरमेंट के बाद कौन किसको पूछता है। मैसेज भी, कभी रास्ता भूल कर, ऐसे आता है : "HH" (मतलब हैप्पी होली)! चलो, व्यस्तता में ऐसा हो जाता होगा। अपने पास तो टाइम ही टाइम है। अभी 17 को ही उनका जन्म दिन था। उनसे ज़्यादा 'फ़िक्र' हमें थी। भाई साहब, सुबह सात बजे ही फोन मिला डाला। लगा, आंख मलते हमारी 'हैप्पी बर्थडे' की 'बांग' से ही वह उठे। दस दिन बाद हम प्रतीक्षा में थे। दोपहर दो बजे तक सब इधर-उधर की फोटोएं भेजते रहे। दिन बीता जा रहा था। हमने ही संकेत देना शुरू किया कि अब असली बात पर आ जाओ। प्रोफाइल फोटो पर भी केक की तस्वीर डाल दी थी। एक मोहतरमा जो अक्सर बाग-बागीचे की बातें तो खूब शेयर करती थीं, उन्हें भी चेताया कि उनसे आगे भी कुछ और 'ज़रूरी' बातें होती हैं। फ़्लैश-बैक में अपनी गर्मजोशी याद आ रही थी। कप्तान साहब को कितनी मेहनत से हमने उनकी प्रोफाइल के मुताबिक उड़ते विमान का आसमान में 'हैप्पी बर्थडे' लिखते कार्ड भेजा था। जवाब में क्या मिला: "HB" (Happy Birthday)! हमने भी कमेंट्स में "T" लिख दिया (Thanks)! वह भी अब रिटायर्ड हैं और हमारी तरह इधर-उधर की खूब पोस्ट लिखते हैं। हमारे लिए ही ब्रीफ-मैसेज था। अपनी गर्मजोशी से फिर जोशी जी की याद आ गई। रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। अंतिम मैसेज भी दे दिया: जो हमें विश नहीं कर पाए, उनके लिए यह गाना बजाकर सो रहे हैं -- 'यह दुनिया पित्तल दी..!'
मेक्सिको से प्रिशा ने भेजी गिफ्ट!
No comments:
Post a Comment