-- "गांव याद" --
गए कैसे थे, कैसे आए? बाबा तुम गांव से आए!
आती होगी कभी जब बरखा; बुढ़िया कातती है क्या चरखा?
जोहड़ सब भर जाते होंगे; टर्र-टर्र मेंढक टर्राते होंगे!
माली बाग़ का आता होगा; कागज़ की नाव चलाता होगा!
मेला सजता होगा रात भर; जाते है क्या सब ठेले पर?
भूली होगी मुझे ग्वालिन; नाचती थी जो जैसे नागिन!..
मोटर से गए, रेल से आए; मेले की मिठाई लाए..
बाबा तुम गांव से आए!!
- विजय के भटनागर
(1970)
No comments:
Post a Comment