Thursday, 8 November 2018

सहृदयता

Mine 8 Nov 2017 post:

सहृदयता ..

अशोकवाटिका में सीताजी को कष्ट सहते देख देवलोक में देवी पार्वती को अपार व्यथा होती और वह शंकर भगवान से इसके निवारण को कहतीं। उनकी यह व्यथा सीताजी के प्रति सहृदयता है। अर्थात सहृदयता एक दैवीय गुण है। वर्तमान समय में भी कुछ लोग सहृदयता सम्पन्न हैं व दूसरों के दुःख में साथ देने का प्रयास करते रहते हैं। नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ऐसे ही एक सहृदय भारतीय हैं जिनका जीवन बच्चों का जीवन बेहतर बनाने लिए समर्पित है जिसके लिए वह विश्व के 150 देशों के 83000 से अधिक बच्चों के लिए कार्य कर चुके हैं। कुछ अन्य लोग भी अपने क्षेत्र में इसी सहृदयता से कार्य करते रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निश्चय ही औरों को शीतल छाया देने वाले विशाल वृक्ष की तरह हैं। दूसरी ओर, बेल अथवा कमज़ोर लताओं की यह प्रवृति अथवा विवशता है कि वे अपने निकटतम पेड़ के तने से लिपट जाती हैं।। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए अपने कार्यक्षेत्र व अपने असंख्य कर्मचारियों के जीवन में परिवर्तन लाने का भाव श्री अश्वनी लोहानी के व्यक्तित्व में भी सहज देखा जा सकता है। उनकी कोई पोस्ट किसी भी विषय अथवा कार्य से संबंधित क्यों न हो, अनेकानेक कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके सम्मुख ले आते हैं। एक साधारण कर्मचारी अपने सीएमडी को अपनी पहुंच की सीमा में देखकर भावविभोर हो जाता है। यह 'अनौपचारिक मिलन'  उनकी सहृदयता ही है। औपचारिक रूप में (अंग्रेजों के समय के) 'थ्रू प्रॉपर चैनल' नियमानुसार न चलना तो स्वयं ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के अंर्तगत आता है। शायद आज भी एक कर्मचारी अपनी कोई शिकायत एक-दो स्तर ऊपर तक ही कर सकता है। विन्रम निवेदन करूंगा, कोई भी कर्मचारी अपनी किसी शिकायत अथवा आवेदन आदि की प्रितिलिपि सीएमडी को भी सूचनार्थ भेजने को स्वतंत्र होना चाहिए ताकि एक न्यनतम अवधि तक निचले स्तर पर कोई कार्यवाही न होने पर वह उनसे मिल सके।। अंत में, जैसा व्यवहार हम औरों से चाहते हैं, हमें भी अपने संपर्क में आए लोगों से करना चाहिए। यदि हम सब मात्र अपने एक-एक निकटवर्ती घर के किसी दुःख में सहायक होने लगें तो स्वयं ही एक खुशनुमा समाज बन जाएगा!

Wednesday, 26 September 2018

उलटा इंजन!

बचपन से ही हमें रेलगाड़ी बहुत अच्छी लगती है। लगता है, रंग-बिरंगा एक पूरा शहर दौड़ रहा है और साथ-साथ सब चीज़ें घूम रही हैं! इंजन के साथ बस दो-चार डिब्बे तो हमें एक खुशनुमा परिवार का ही अहसास कराते रहे हैं। और अकेले इंजन को दौड़ते देख तो हमें लगता था, फटाफट अपने परिवार को लेने जा रहा है या ड्यूटी ऑफ कर घर भाग रहा है! रह गया उलटा इंजन -- इसने हमें बचपन से ही परेशान कर रखा है। उलटा इंजन जाते देख कर लगता है.. यह कुछ गड़बड़ करके आ रहा है..शायद किसी को कहीं छोड़ कर, किसी और से जुड़ने जा रहा है। कुछ बड़े हुए तो लगा कि जैसे यह किसी कोर्ट-केस से छूट कर भाग रहा है। धीरे-धीरे तो यह बात मन में पक्की हो गई कि यह 'डिवोर्स' देकर उलटे पांव भाग रहा है। और उस दिन तो उलटा इंजन देखने के अपशकुन पर मुहर ही लग गई जब एक बंद रेलवे क्रासिंग पर कार रोक कर हमनें एक अख़बार लिया। अभी करिश्मा कपूर के डिवोर्स की खबर पढ़ ही रहे थे कि सिटी मारता एक उलटा इंजन भाग गया!.. पंडित डॉट कॉम ने तो इसके उपाय के भी 1100 लेने शुरू कर दिए हैं। हम दोनों तो उलटा इंजन देखने पर, उस दिन बस कोई पिक्चर देख आते हैं!

Wednesday, 19 September 2018

शब्द और परिवेश

महात्मा गांधी जी तक तो सब ने निबंध आदि लिखे हैं। विनोबा भावे और उनके भूदान आंदोलन के बारे में नई पीढ़ी शायद ही जानती हो। (11 सितंबर को उनका जन्म दिवस भी, मालूम नहीं अब कोई मनाता भी है या नहीं।) ना, ना.. शरमाना कैसा.. हमने खुद उन्हें गूगल पर ढूंढा है और अब जन्म दिवस की शुभकामनाएं अर्पित करने में भी देर हो गई है। लगता है, गूगल की उत्पत्ति गांवों की चौपालों से हुई है जहां से देस-परदेस की सारी खबरें और घरेलू नुस्खे तक जन-जन तक पहुंचते थे। आज तो बच्चों को 'चौपाल', 'हुक्का', 'खाट' (चारपाई) जैसे शब्द माफ़िक ही नहीं आते। कहते हैं, ऐसी कोई पोस्ट हमें टैग मत कर देना, सब मज़ाक उड़ाएंगे। बात कुछ ऐसी होती भी जा रही है। अपने घर में तो कहीं भी खूंटी पर तौलिया 'लटका' लो। किसी और के घर तो 'टॉवल' सही जगह ही 'टांगना' पड़ेगा। ऐसे ही एक रोज़ हम किसी के घर इम्पोर्टेड टी-सेट की मधुर खनखनाहट से खुश हो रहे थे--पर चाय आ गई स्टील के गिलास में। बातों-बातों में हमने, बस, इतना पूछा था, 'अपना अंगोछा कहां लटकाएं?' शायद परिवेश भी शब्दों को रूप बदलने पर विवश कर देता है। बचपन में रेल के डिब्बों में Lavatory के साथ 'संडास' शब्द देख कर तो हम भी डर जाते थे। आज के प्रसाधन-कक्ष की तो बात ही निराली है!..   

Monday, 3 September 2018

अपना-अपना एंटीना!

पचास साल पहले रेडियो सीलोन पर बुधवार रात सात से आठ बजे अमीन सयानी का प्रोग्राम 'बिनाका गीतमाला' सुनने के लिए ट्रांजिस्टर का एंटीना कई बार ऊपर-नीचे करने पर ही कुछ ठीक आवाज़ आती थी। सबको बड़ी प्रतीक्षा रहती थी कि कौनसा गाना किस पायदान पर है और टॉप किसने किया। अब वीकेंड पर सब अपने वाई-फ़ाई सिस्टम दुरूस्त करने में लगे रहते हैं कि विदेश में रह रहे बच्चों से आराम से वीडियो-चैट हो जाए। यह सब निपट जाने पर, बेटी मुझे मोबाइल पर कॉल करती है कि इन सबसे बेखबर 'पापा जी' पार्क में टहल रहे होंगे। वीडियो न होते हुए भी हमारी बात कुछ यूं शुरू होती है कि मानो हम एक-दूसरे के सुख-दुःख प्रत्यक्ष देख रहे हों। कई बार वह पूछती: 'पापा, आप इतनी सहज और 'एक्यूरेट' बातें कैसे कर लेते हैं?' मैं कहता कि मैं, बस, अपना एंटीना ठीक रखता हूं! और कुछ बातें अपने-आप हो जाती हैं। 'जैसेकि..?'  'जैसेकि बरसों पहले, 22 जुलाई को, मैंने टॉवल से हाथ पौंछे और उसकी चार तह करके बेड के उस ओर रख दिया जहां तुम उछल-कूद कर रहे थे।' ..'और अचानक गिरने पर उसी से मेरा बचाव हो गया था। भौहों के पास हल्का-सा कट का निशान अब भी है।'  एक और नया अनुभव भी सामने आया। जब बच्चे विदेश की बजाय स्वदेश में होते हैं तो अपनी ज़मीन से उठी तरंगे अधिक सशक्त और संवेदनशील होती हैं। नन्ही प्रिशा ने तो अभी बोलना भी नही सीखा। फिर वह मेक्सिको रहे या बेंगलोर, बात तो एक ही है। पर नहीं.. अपने देश में होने के अहसास में ही एक अनोखी मिठास है!

Telepathy -- a language without words!

आओ लकीर पीटें..

आओ लकीर पीटें (बुद्धिजीवी बनें!)

सांप तो कभी का जा चुका। आओ हम लकीर ही पीट लें -- कहां से आया, कैसे आया, कहां गया। कोई दूरदर्शी ही किसी संभावित खतरे की बात कहता है। कुछ उस से निपटने की तैयारी भी करते हैं। पर एक बड़ा वर्ग तो कुछ हो जाने पर ही अपनी 'फीड बैक' देता है। यह कौनसा आसान काम है। उसके लिए लकीर पीटनी पड़ती है। ऐसे ही थोड़े कोई बुद्धिजीवी का दर्जा हासिल कर लेता है। ऐसे लोग तो हमें जरा नहीं सुहाते जो कहते हैं "अब लकीर पीटने से क्या फायदा"। ऐसे लोग ही बुद्धिजीवियों की दुकान, सम्मेलन, गोष्ठियां, कॉफी हाउस की 'वर्क शॉप' आदि बंद कराना चाहते हैं। वे भूल जाते हैं कि नवनिर्माण उनकी 'फीड बैक' पर ही तो होगा। एक तरह से सारा संचारतंत्र बुद्धिजीवियों की इस विचारशिला पर ही टिका है। बरसों पहले रेडियो पर एक प्रोग्राम भी आता था "आओ तबसरा करें"। अर्थात जो हो गया उसका लेखा-जोखा रखें। पूर्व चेतावनी देने वाली दूरदर्शिता अब कहां। 'यूरेका' 'यूरेका' चिल्लाता नवीनता का संदेश लिए भला अब कौन भागता है!

                    आधुनिक आर्किमिडीज़!

Wednesday, 22 August 2018

एक 'शेर'

"पुरुष तुम केवल शंका हो!"

"नारी तुम केवल श्रद्धा हो" की तर्ज़ पर वो कहते हैं "पुरुष तुम केवल शंका हो"!.. जंगल का राजा तक यह पूछ बैठा: "मुझ से पहले भी किसी से प्यार किया है?" शेरनी बोली: "इसी बात पर एक 'शेर' याद आ गया!" एक और शेर की बात पर शंकाग्रस्त शेर जी वापस चले गए!..

Monday, 20 August 2018

SoftMusic

SoftMusic@OperationTheatre

Heart Surgeon Dr. Devi Prasad Shetty of Bengaluru says in an interview: 'Background music is a must in operation theatre whenever I have to perform an operation. It gives me a better concentration. Music goes on in all departments of my hospital.' Patients also feel relaxed by it, he says adding, it saves from other distracting sounds too arising from opening and closing of doors, etc. It is decided by the lead surgeon as which type of music will be there - classical or devotional (no 'kajra-re' please)! A report from British Medical Journal says that 62 to 72 percent surgeons like music during operation. Some other reports too claim that good music gives relief in arthritis, disc problem, high blood pressure, enhances memory and concentration as it activates both sides of the brain and produce endorphins hormone. Music has a long history in the field of surgery in Britain, dating back to 1914, barring playing  jazz or sentimental tunes. However, sometimes loudness of music makes communication less effective with nurses and other subordinate staff. Further, liking specific type of music shows your temper type too. Like, Classical music lovers are supposed to be creative and silent type. Dance music fans must be extrovert but not much sober. Rock listeners are usually hard working persons. Preferring Rap are said to be all-rounder!

Operating Tunes : How Music Helps Surgery

Saturday, 18 August 2018

'ब्लड क्लॉट'

बहुत डराता है -- 'ब्लड क्लॉट'!

29 फरवरी को जन्में लोग भी न, साठ साल की उम्र में भी पंद्रह साल के बच्चे जैसी बातें करते हैं। अब मेडिकल इंश्योरेंस का प्रीमियम इस उम्र में पच्चीस हजार सालाना तो बनेगा ही। इसी उलझन में थे कि इतना तो दे नहीं सकते, फिर पांच की बजाय तीन-साढ़े तीन लाख का इंश्योरेंस करा लेते हैं। तभी किसी को देखने अपोलो जाना पड़ गया। एक संबंधी का लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। डोनर उन्हीं की पत्नी थीं जिन्हें एक सप्ताह बाद छुट्टी दी जा रही थी। उनके पति को अभी दस दिन और हस्पताल में रहना होगा। जहां उनकी इस दशा ने मन को झकझोर दिया, वहीं महिला के प्रति मन श्रद्धा से नतमस्तक हो गया। बातों-बातों में पता चला कि कहीं-कहीं की सिफारिश पर वहां दाखिला मिल पाया -- कुल 22 लाख के खर्चे पर। अन्य हस्पतालों में यह 'पैकेज' 35 लाख का सुनने में आया। कहते हैं किसी को विपदा में देखकर मानव मन तत्काल स्वयं की उस स्थिति में कल्पना करने लग जाता है। हम तो अभी 20-25 हजार के प्रीमियम पर ही नापतोल कर रहे थे। अब तो मन ऐसा बावला हुआ कि घर आते ही भगवान की मूर्ति के पांव पकड़ लिए कि -- "दोनों समय गीता पढूंगा.. मैं नहीं कर सकता इतना सब कुछ.. आप ही बचा लो.. मुझे नहीं लेना कोई इंश्योरेंस.. मुझे नहीं स्टेंट्स डलवाने.. कहीं दिल-दिमाग की किसी नस में कोई ब्लड-क्लॉट आ जाए तो आप ही फूंक मार देना!".. भगवान जी ने व्यंग किया: "मेरी एक फूंक से तो सारी सृष्टि हिल जाएगी.. किसी इमरजेंसी में तो लोहानी साहब ही एक फोन कर देंगे.. अब तो फेसबुक-फ्रेंड भी हैं.. कल ही तो इतरा रहा था!" .. जब अंत तक हमने भगवान के चरण नहीं छोड़े तो यह निर्णय हुआ कि भले ही हम 20 हजार प्रीमियम की मेडिकल पॉलिसी न लें, पर जन्माष्टमी पर मंदिर में चढ़ाए अपने  खोटे सिक्कों के बदले अपना सारा खोटापन बदल कर ईश्वर के ही सच्चे नाम का आश्रय लेंगे।

Monday, 13 August 2018

Memory lane

Memory lane

I remembered one Dr Reeta Darbari when I was posted at Srinagar. Her husband Dr Varun Raina was our PTMO with Indian Airlines. Dr Reeta attended my wife's delivery in 1987. She was such a wonderful person that on my daughter's birth, I wrote an appreciation letter to the Medical Supdt, Govt Hospital that we'd like our daughter to be like Dr Reeta one day! Next year, I was transferred to Delhi IGIA and all contacts were lost. Then after 20 years when I was busy at Singapore flight midnight, one person suddenly asked me, 'Do you recognise me?' In turn, I just asked, 'How's Dr Reeta Darbari?" He then gave me their visiting card. Reaching home after my night duty, I called Dr Reeta if she remembered me and got my letter sent 20 years ago. 'Yes, I remember that!' She said. They were later shifted to South City, Gurgaon, and you might also know them. We visited two months back to Dr Purnima Kaul at BL Kapur Hospital. She too happens from Srinagar. I was delighted, to know that Dr Reeta was her classmate and Dr Varun, in senior class. When she asked me where I stayed at Srinagar for 5 years, I told her that we were at Jawahar Nagar, near one Dr Thussu's clinic.  Walking down memory lane, she said, 'I am Dr Thussu's daughter!'

Friday, 10 August 2018

Bay 86

Air india and Ethiopian planes wingtip collides at Bay 86, T3... It was shocking going through what Nina Nanda Kapoor shared with this caption and following picture. Immediately, it came to mind when we attended many A320 flights at remote bay 86 and nearby.. very less space here between two bays and perhaps not advisable for big aircrafts. Those were our days of working at T2. Some of my colleagues confirmed it as same bay even after T3 became operational. As per my little knowledge, bay is allotted by airport authority's apron control, aircrafts' movement is controlled by ATC, Airlines Engineering personnel assist (marshalling) it's parking/pushback. Again, if earlier aircraft is wrongly parked someway, airport authority (now GMR) must be knowing it. They must have got it right way first, if so, before adjacent bay is allotted to others. An experienced colleague added: Although it's GMR's duty to allot bays. They have data of each and every aircraft like length, span etc. Bays are marked by keeping some distance, minimum 10 to 12 feet clearance between wing tips of both aircrafts. Actually it happened during push back. At that time ground staff must be there at wing tip to give signal to towing tractor operator and that control is not very precise as you are being pushed from nose wheel side. I am not sure but what l came to know that Ethiopian was being pushed back and our's was parked. But if Ethiopian was parked wrongly, then we should have a person at wing tip. Once Pilot starts engine, it is responsibility of that staff. He further added: One should be at wing tip which is under push back and notice other things like other aircraft, step ladder or some other equipment is not there. I don't know that in this case someone was there or not, but hopefully no one was there, otherwise he would have told TT operator to stop. In this case there is no control of Pilot. It is the duty of ground staff to ensure safe push back. (CMD was also quoted as saying: No one was at wing tip.) Soon it was known that our aircraft was correctly parked and Ethiopian was being pushed back (with not utmost care, we believe). A learned Captain friend too added: These Parking Area not meant for Long Wing Aircrafts. Carelessness of Airport Authority. Agree with your info. Yet if u see or what I experienced in india and abroad at International airports -- to accommodate larger wing aircraft, one aircraft space is left for larger wing aircraft. But it seems because of shortage of parking space this mistake took place. All from ATC to ground handlers of Airlines to be blamed.. When I asked if such damages are covered under insurance, a colleague replied: Yes. All damages are covered under Insurance. You have to make a claim after inquiry committee, DGCA & GMR's reports. Repair cost plus loss due grounding must be covered.

As nowhere above we are at fault, people still have a tendency to curse us as why such things are happened only with us (AI). More so, I feel hurt as this time some of our own group member commented such way. Only for this, I started this post. Sincere thanks to Capt Aziz Ahmad Siddiqui and Mr. Akhil Shukla.. दिल से!

Monday, 30 July 2018

..

कभी अलविदा न कहना!

30 जनवरी को हम दो की बजाय ढाई मिनट का मौन रख लेते हैं। वैसे भी ढाई अक्षर प्रेम के कहे जाते हैं। आधा मिनट की हमारी अपनी प्रेम श्रद्धांजलि हो जाती है।। मोबाइल वगैरा तो तब थे नहीं। सुबह नौ बजे जब एक मिनट का सायरन बजता था तो हम दर्शनार्थ उधर से गुज़रते थे। ऐसे ही 30 जनवरी 1970 को उसने कागज़ की एक गोली-सी बनाकर हमें मार दी थी।  "पिताजी कहते हैं, लड़के का पंडित होना ज़रूरी है, चाहे पान की दुकान हो!" दोस्तों ने बहुत सांत्वना दी -- कोई बात नहीं.. तेरह दिन बाद सब भूल जाओगे.. अपनी हीर-रांझा की तस्वीर गंगाजी में बहा आओ!.. बहा दी कल -- 46 साल बाद!!

       Artist S. Sobha Singh's painting

Monday, 9 July 2018

एक बंगला बने न्यारा..

दादा जी के समय का कॉन्सेप्ट:
एक बंगला बने न्यारा, रहे कुनबा जिसमे सारा!
पिता जी का समय:
दो सौ गज़ का प्लॉट लेकर सब भाई अपना-अपना ऊपर बनवाते रहो!
हमारा समय:
"रोज़-रोज़ के झगड़ों से अच्छा है अलग-अलग फ्लैट्स!"
बच्चों का समय:
Cousins के नाम भी नहीं जानते। बस, दूर से ही फ्लाइंग-किस्स!..

(सामने वालों की बिटिया डोली से उतर कर वापस घर कुछ लेने भागी तो लोगों ने कहा: "क्या रह गया? ऐसे अशुभ होता है!" --"आपको शुभ-अशुभ की पड़ी है --मेरा पतली पिन वाला चार्जर नहीं मिल रहा!!")

Thursday, 5 July 2018

R1, R2 और दामाद जी!

बहुत लाड़, प्यार और प्रयास से हमने दामाद जी का नाम अपने पैसेज रिकॉर्ड में जुड़वाया था। बेटी-दामाद यू.एस. से बैंगलोर आए तो सोचा बैंगलोर से दिल्ली आने-जाने का उनका R1 टिकट हम बनवा कर रख लेते हैं। नातिन का इन्फेंट टिकट जब वह बैंगलोर एअरपोर्ट से ले रहे थे तो बेटी ने हमें फोन किया कि क्या हमारा इन्फेंट टिकट दस हज़ार का है? हमने कहा कि नहीं, सात-आठ सौ का होगा। जल्दी ही एक मैसेज आ गया कि अब वे जेट से आ रहे हैं। मिलने पर पता चला कि दामाद जी हमारी टिकटों पर यात्रा करते घबरा रहे थे कि 40 दिन के बच्चे के साथ अगर उन्हें एक ही फ्लाइट में सीटें न मिलीं या साथ-साथ न मिलीं तो मुश्किल हो जाएगी। इसलिए उन्होंने चुपचाप ऐसा कर लिया कि बताने पर हम हल्ला मचाते। वैसे भी वह हमारी 'adventurous stories' से बहुत डर गए थे कि हम कब-कहां-कैसे ऑफ-लोड हुए!.. यहाँ अनावश्यक होते हुए भी विशेष तौर पर बता दें कि हमें दामाद/बहू आदि शब्द बिल्कुल अच्छे नहीं लगते और हम इन्हें बेटा-बेटी कहना ही पसंद करते हैं। "कन्यादान" शब्द के पीछे तो हम हाथ धो कर पड़े हुए हैं - एक पत्रिका में हमने ऐलान भी किया था कि इसकी जगह वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कोई अन्य उपयुक्त शब्द बताओ और पुरस्कार में हमारी एक माह की पेंशन पाओ! अभी कुछ लोग गंभीरतापूर्वक विचार कर ही रहे थे कि तभी किसी ने कह दिया: अरे! यह 1100 रूपए की पेंशन वाले हैं!

Monday, 2 July 2018

Unforgettable!

The Kalka-Shimla narrow gauge railway is known for its panoramic view of the hills and surrounding towns. Built in 1898, it passes through 107 tunnels and 864 bridges along the 96.5 km route. It was opened for traffic on 9 Nov 1903. On 8 July 2008, UNESCO added it to the mountain railways of India World Heritage Site.

Since my childhood, I have been very fond of travelling on this train, lovingly known as toy train. Till few days back, I was presuming it as a single train with old steam engine plying between Kalka-Shimla-Kalka, and was unaware if one can book his seat for a short distance of travel in between. While in process of making booking for Delhi-Kalka, I sent a message to Chairman Railway Board, Mr. Ashwani Lohani seeking clarification on above point. Soon he replied that someone would call me. I was delighted when after sometime it was clarified that the whole track is known as world heritage, not just any single train with steam engine and one could travel up to any station.

Travelling Delhi-Kalka by morning Shatabdi, we reached Barog Heights by road. Next day, someone again called if we had any problems. When we showed our interest to travel on the toy train just from the nearest station to the next and back, we were informed about the trains schedule. Soon, a cherished wish came true when we travelled on the dream train from Solan to Barog to return within an hour. However, the return train from Barog was delayed for an hour that gave us some more time to spend at Barog which is one of the loveliest railway stations. The longest Barog Tunnel of 1143.6 meters on this route just opens near the platform. As a board outside the tunnel depicts the story, it was named after Railway Engineer Barog, former incharge of this tunnel. Unfortunately, his calculations didn't work well and both ends of the tunnel couldn't connect. He was then penalised for Rupee One by the British Government. Feeling humiliated, he committed suicide.

We have also seen a Christmas tree planted by Shri Lohani sometime back nearby. "Barog is my dream holiday station. Want to spend a weekend there," he says cheerfully. His love to Railways is well known. For making it more beautiful, his message to all workers is: They should handle passengers with politeness and go the extra mile in providing good services to them.

Sunday, 1 July 2018

Think it over!

Beyond doubt, we all are very good debaters; excellent in writing; genius in analysis; quick in raising fingers; loaded with multiple free advices. Alas! something we could have done in practical! Whether anyone has ever thought of contributing even a single penny towards the cure of our ailing Maharaja! When some falls sick in the familly, what we do -- arrange money from any possible source -- we divert all our energies in the direction of getting some relief to the ailing.. but here, it appears, we have done nothing for the ailing Maharaja! Few of our Groups, like Air Indians, may have a total of about twenty thousand or more members. Can't we start a campaign or even donate individually to lessen the burden Maharaja is carrying. Can't we, then ask the authorities to do something with this handful share of ours to bring back our Maharaja! (As indicated in my last post, we may donate some part of our share against the Master Policy with LIC against which we are getting nominal so-called pension if same is discontinued and balance  returned. Perhaps none is happy with that.)

          Do feel if he is our ailing father!

Saturday, 16 June 2018

मुंहफट!

..वो तो रिक्शा खाली थी.. नहीं तो बात पहुंच गई थी थाने.. और अब जा पहुंची मंदिर!.. बस, घर आने से पहले मैडम को कुछ दूर कार चलाने की सूझी। स्टीयरिंग थामते ही चिपका दी सामने रिक्शा में। रिक्शा चालक बेचारा एक झटके से पीछे वाली सीट पर जा बैठा। उस पर भी मैडम का जवाब: "भैया, देख कर चला करो!" लेकिन इस बात का हमारे दिल पर इतना गहरा असर हुआ कि बेटी को जन्मदिन पर छोटी-मोटी कार दिलाने की जो सोच रहे थे, वो उसकी शादी तक पोस्टपोन कर दी  कि दिल्ली की भीड़भाड़ में तो दिल नहीं मानता। रिक्शा वाली टक्कर के बाद मंदिर भी जाना शुरू तो कर दिया था पर वहां के कायदे-कानून से ज़्यादा वाकिफ नहीं थे। जैसे क्लास में बच्चे बीच-बीच में मास्टर जी से कुछ पूछते रहते हैं, वैसे ही पंडित जी के प्रवचन के दौरान हम हाथ खड़ा कर देते थे। नज़र मिलते ही पंडित जी अपने होठों पर अंगुली रख कर हमें चुप बैठे रहने का संकेत देते रहते थे। एक बार तो उन्होंने हमें 'मुंहफट' ही कह दिया था! बस, इतना पूछा था: 'पंडितजी, आपको श्राद्ध के दिनों का ज़्यादा इंतज़ार रहता है या नवरात्रों का?' सालों बाद एक दिन प्रवचन के दौरान फिर हाथ खड़ा करने से हम खुद को नहीं रोक पाए जब वह बोल रहे थे: 'बेटी-दामाद को तो कितना भी देते रहो, पेट ही नहीं भरता।' ..बस, हम बोल पड़े:  '..पर हमारी बेटी तो हमसे पहले से ही 'पेंडिंग' कार भी नही ले रही। दामाद जी भी कहते हैं कि अपनी किसी ज़रूरत के लिए पैसा रखो। अपनी बेटी के रूप में आपने सब दे दिया!' पंडित जी कहने लगे, 'संकल्प की हुई चीज तो देनी पड़ेगी, नहीं तो नरक-वरक..'  डर के मारे हमने पास जाकर कोई उपाय पूछा कि संकल्प की हुई चीज़ किसी और को दे सकते हैं? पंडित जी ने बाद में मिलने को बोला है!..

Wednesday, 13 June 2018

क्या यार!..

पहले तो मैं उनके पीछे
जा न सका,
फिर
साहस जुटा कर भागा --
वो रुके भी..
पर तब मैं
रुक न सका
और सीधा
घर आकर ठहरा!

-- विजय के भटनागर
       22.4.1981

Saturday, 2 June 2018

बच्चे मन के सच्चे!

माता-पिता के साथ देखी पहली पिक्चर: "माँ-बाप" (1958): कुछ याद नहीं।। "जिस देश में गंगा बहती है" (1960): कुछ 'तस्वीरें' याद हैं।। "दो आंखें बारह हाथ": यह एकतारा याद है, और "चलती गाड़ी का नाम' (1961):  बच्चे चालाकी नहीं समझते - मैं समझता था "चलती का नाम गाड़ी" गलती से लिखा गया है।। "आरती" (1962): सब पात्रों को भाई-बहन ही समझता था।। "जब-जब फूल खिले" (1965): मन में किशोर अवस्था के फूल खिलने लगे थे!.. और

धीरे ....

धीरे ....

"राम तेरी गंगा मैली हो गई"!..

दीवार

--"सखि, कोई माथुर साहब आए, बोले --
न तो मैं तुम्हे देख रहा हूँ, न तुम्हारे इन उपलों को;
मैं तो देख रहा हूँ, तुम्हारी उपले पाथने की दीवार।
मेरी हालत भी इस दीवार जैसी है --
कोई भी आकर एक उपला-सा चेप जाता है
-- माथुर साहब, सारी गड़बड़ियां
आपकी शिफ्ट में ही क्यों होती हैं?!"

(1997 की इस हास्य-कविता के सभी पात्र, नाम एवं घटनाएं काल्पनिक हैं। किसी वर्तमान अथवा रिटायर्ड शिफ्ट-इंचार्ज से दर्द-ए-दिल मिल जाना महज़ इत्तफाक ही समझें!)

- विजय के भटनागर

Friday, 25 May 2018

Retirement

Retirement -- Pinks & Blues

Soliloquy (a style in writing/drama) - what I am doing here at your portal - further defines 'the people who talk to themselves aren't crazy, actually geniuses (wow!).. though little socially withdrawn* ..with little depression* somewhere..' I am concerned here with the above two asterisk marked terms, as what brings it to one's mental horizon? Among major causes, I believe one, one's Retirement.
It's said, a new car's value is depreciated by 30% immediately once it comes out of a showroom. Coming out of the office finally, cuts down our market value by 70% (I feel personally). One may call this 70% as one's market value, identity or work associated values. Many people connected with us due to this component, get disconnected the other day. So, we are aloof by 70% of our colleagues and enthusiasm. Only those colleagues remain with us whom we rather call friends as they occupy some more our personal space, over and above that 70% professional one. (It took me three years to realize!) Discussing small things - these 70 will hardly make you feel happy, as earlier, in getting your calls etc. If they are calling you for any reasons, it will be as if they are obliging you!.. Being cut off by this 70% fervor of usual life, we too gradually come in social withdrawal mode leading to depression - as at one stage, sooner or later, we have to accept this detachment. So, post retirement, we survive only with the remaining 30% of our zeal, and struggle to take it upwards in one direction (family/friends) and the other (re-employment/hobbies etc).
Transiting through my gloomy period, once I was determined to join an ngo to spend some time with distressed/isolated persons. (Cairo says, 'Feb.29 born persons would always help the other in same situation'. I could pat myself as patting is the best medicine!) It was only then that it occurred to me as, in fact, who is there with me in my not a much happy time!? And the process of detaching the hopes I kept attached to unreciprocative persons began that gave me a relief and I started enjoying and upgrading with the Rest for the rest of my life. To be more clear about this "detachment", I have started reading the Gita!.. This is just sharing my own experience and thoughts (and not a debate) and I would gladly share yours.

'भाभी'

'भाभी'

-- एक बहुत ही प्यारा शब्द और एहसास है! मैं तब आठ साल का था। अम्माजी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। ठीक अम्माजी की ही तरह वह मुझे तैयार कर स्कूल भेजती थीं। वैसे ही दही रिड़क कर मक्खन से परांठा देती थीं। कई वर्ष बाद तक, मुझे अपने छोटे-मोटे कपड़े धोते देख, कहती थीं- "हटो, हटो..!" बहुत सुंदर थीं। अपने पत्रों में बड़े भैया उनका यूं हाल-चाल पूछते थे: "और 'अंग्रेज़' का क्या हाल है?"' पटियाला के एक डॉक्टर परिवार से आईं, बरसों से राजस्थान के पाली शहर में हैं। अब वह अपने 80वें वर्ष को छूने की कोशिश कर रही हैं.. काफी अस्वस्थ हैं। भाग कर मिल आने की इच्छा है। ह्रदय के प्रत्येक स्पंदन, प्रार्थना की सभी व्यक्त-अव्यक्त भावनाओं, वायुमंडल की अनगिनत तरंगों व प्रकृति की सर्वशक्तियों से उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कराने की कामना है!

- विजय के भटनागर  (25 मई, 2017)

Wednesday, 23 May 2018

शब्दजाल

एक परिश्रमी लकड़हारे का कुल्हाड़ा कुएं में गिर गया था। कुएं से प्रकट हुई एक देवी ने उसे पहले एक सोने का, फिर चांदी का कुल्हाड़ा दिया, जो उसने लेने से मना कर दिया कि उसका नहीं है। प्रसन्न होकर देवी ने उसे उसका लोहे का कुल्हाड़ा देते हुए कोई भी एक वरदान मांगने को कहा। उसने एक दिन की मोहलत ली और घर आकर सबसे पूछा। बूढ़ी माँ ने अपनी आँखों की रौशनी, पत्नी ने संतान, और पिता ने अपना खोया राज्य मांगने को कहा। वरदान एक, इच्छाएं तीन। अंततः वह अपने एक मित्र के पास गया। उसने तुरंत ही उसे सलाह दी कि मांगो: "मेरी माँ अपने राज्य में सुखपूर्वक अपने पोतों का मुख देख सके!" वरदान ग्रान्टेड! पर देवी को लगा कि वह "थ्री-इन-वन" में मुझे 'चीट' कर गया है। अतः एक चेतावनी भी दे डाली कि आज से तुम्हारे उस कायस्थ (भटनागर, आदि) दोस्त के घर सरस्वती तो रहेगी, किन्तु लक्ष्मी नहीं रहेगी जिसने यह शब्द-जाल बुना है!..

Sunday, 20 May 2018

तारे ज़मीं पर

'चंदामामा' पत्रिका में 'विक्रम-बेताल' की कहानी कुछ यूं शुरू होती थी: विक्रमादित्य ने हार न मानी.. हमेशा की तरह, वृक्ष से उतार कर शव को कंधे पर डाला और आगे बढ़ चले। इस पर शव में स्थित बेताल ने कहा: "राजन तुम्हारी थकान दूर करने को (फेसबुक की) एक कहानी सुनाता हूं। अंत में मेरे प्रश्न का उत्तर यदि नहीं दे पाओगे तो तुम्हारा सर धड़ से अलग हो जाएगा। अतः ध्यान से सुनो -- कलियुग में जब किसी को कोई काम नहीं होता तो वह फेसबुक के सहारे अपने दिन काटता है। अपनी किसी पोस्ट को एक 'लाइक' मिलने पर वह स्वयं को श्रेष्ठ, दो 'लाइक' पर परम श्रेष्ठ, और तीन पर तो सर्वश्रेष्ठ मानकर लोटपोट ही हो जाता है। यहां मैं जिस प्राणी की बात कर रहा हूं उसकी 'लोटपोट' व हमारे 'चंदा मामा' के समय से कुछ रचनाएं छपती रही हैं। लेकिन अभी कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर एक ऐसी तस्वीर 'तारे ज़मीं पर' पोस्ट कर दी कि चार 'लाइक' मिल गए और बवाल मच गया। नीचे वह तस्वीर देखो और बताओ कि आखिर यह प्राणी तारों को ज़मीन पर कैसे ले आया?" तब राजा ने यूं उत्तर दिया: "हे बेताल! इस कलियुग में जब महिलाएं शॉपिंग करती हैं तो पुरुष मॉल में इधर-उधर उनके बैग थामे बैठे रहते है या बच्चों को संभाले रहते हैं। ऐसे ही खाली समय में इस प्राणी ने शोरूम की लाइटों का अक्स फर्श पर देखा और फोटो खींच कर 'तारे ज़मीं पर' नाम दे कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।" राजा के जवाब से संतुष्ट होकर बेताल हंसा और उड़ कर फिर पेड़ पर जा बैठा।

      ******तारे ******ज़मीं ******पर*****